तहसील स्तर पर गंगा समिति की प्रतिमाह बैठक अनिवार्य: जिलाधिकारी गौरव कुमार

Spread the love

चमोली। जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला गंगा संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता और संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने नगर पालिका, ग्राम पंचायतों एवं जिला पंचायत के अधिकारियों को नदियों के संरक्षण हेतु निर्धारित मानकों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील स्तर पर गठित गंगा समितियों की प्रतिमाह नियमित बैठक आयोजित किए जाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी निकायों में सेप्टेज मैनेजमेंट प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिशासी अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पालिकाओं एवं पंचायतों तथा संबंधित विभागों को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का संचालन सुचारु रूप से करने एवं उसके नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों को डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए, ताकि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बेहतर किया जा सके।

बैठक में जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे श्री गोविंद बुटोला ने जानकारी दी कि जिला गंगा संरक्षण समिति के गठन के बाद अब तक कुल 74 बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2025 से अब तक 9 बैठकों का आयोजन किया गया है तथा इन बैठकों की कार्यवृत्त (मिनट्स) को जीडीपीएमएस पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड किया जाता है।

इस अवसर पर डीएफओ श्री सर्वेश कुमार दुबे, एसडीएम श्री आर.के. पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, एएमए श्री तेज सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी श्री अरविंद गौड सहित समस्त नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत पिपली में 23वां बहुउद्देशीय शिविर आयोजित190 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित, 46 समस्याओं का मौके पर समाधान

Spread the love रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार आम जनमानस को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रदेशभर में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम […]