HTML tutorial
HTML tutorial

हरिद्वार में दो नाबालिगों से दुष्कर्म व छेड़छाड़ का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, जनरल स्टोर संचालक पर पॉक्सो के तहत मुकदमा

हरिद्वार में दो नाबालिगों से दुष्कर्म व छेड़छाड़ का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, जनरल स्टोर संचालक पर पॉक्सो के तहत मुकदमा
Spread the love

हहरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के ग्राम राजपुर में दो नाबालिग बालिकाओं के साथ कथित छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई।

पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को पीड़ित बालिकाओं के परिजनों की लिखित शिकायत पर कोतवाली रानीपुर में पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि क्षेत्र में जनरल स्टोर/कन्फेक्शनरी की दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने दोनों नाबालिगों के साथ गंभीर अपराध किया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराने सहित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने 6 जुलाई 2026 को गढ़मीर तिराहे से आरोपी अनुज बालिया, पुत्र जयप्रकाश, निवासी ग्राम गढ़, पोस्ट ऑफिस गढ़मीरपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

देवभूमि खबर

Related articles