हरिद्वार पुलिस की मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ छापामारी, मेडिकल संचालकों में हड़कंप CCTV कैमरों की व्यवस्था का निरीक्षण

हरिद्वार पुलिस की मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ छापामारी, मेडिकल संचालकों में हड़कंप CCTV कैमरों की व्यवस्था का निरीक्षण
Spread the love

हरिद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार द्वारा जनपद में मेडिकल स्टोरों की सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के तहत मेडिकल स्टोर्स में CCTV कैमरों और अन्य अनियमितताओं की गहन जांच करने हेतु पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया।

कोतवाली नगर पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर्स की जांच की। जांच के दौरान यह पाया गया कि 14 मेडिकल स्टोर्स में CCTV कैमरे स्थापित नहीं किए गए थे।

इन स्टोर्स के मालिकों के खिलाफ मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई करते हुए धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया और कुल 1,40,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने बताया कि यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

देवभूमि खबर

Related articles