उधमसिंहनगर पुलिस ने अंतर्राजीय एटीएम ठगी गैंग का किया पर्दाफाश
उधम सिंह नगर।उधम सिंह नगर पुलिस ने अंतर्राजीय एटीएम ठगी गैंग का पर्दाफाश करते हुए काशीपुर क्षेत्र से अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया।
मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर डॉक्टर मंजुनाथ टीसी ने बताया कि सेक्टर काशीपुर पुलिस द्वारा एक पुलिस टीम का गठन किया गया पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगाला गया व संदिग्धो के फोटोग्राफ तैयार किये गये।
दिनांक 07.11.2022 को पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान मुरादाबाद रोड़ में काले रंग की कार को रोककर चैक किया तो वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में विभिन्न बैंको के 10 एटीएम, ICICI बैंक की स्वैप मशीन, पेटीएम मशीन, एक प्लाश, फैवीक्विक के पैकेट व 46300/- रु0 बरामद हुए और
पूछताछ में अभियुक्तगणो द्वारा 9 अक्टूबर को काशीपुर क्षेत्र में ICICI बैंक व पंजाब नैशनल बैंक के एटीएम स्लॉट में फैवीक्विक लगाकर कस्टमर के एटीएम को एटीएम में फंसाने, एटीएम प्राप्त कर घटना करने की बात बतायी।
तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा हैं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम जिसमे
कानी 135 देवेंद्र पांडे,कानी 777 प्रेम खनवाल,कानी 95 अनिल मंडल को ‘ मैन ऑफ द मंथ के लिए व उनके उत्साहवर्धन हेतु ₹10000 के इनाम की घोषणा की गई *गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अन्य राज्यों(उत्तरप्रदेश आदि)अन्य में भी सक्रिय थे व अभियोग दर्ज हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की की सभी जन,सचेत व जागरूक रहें।

