ऊधमसिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले

ऊधमसिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले
Spread the love

रुद्रपुर।ऊधमसिंह नगर पुलिस में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से 18 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और एसओजी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

आदेश के तहत निरीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय को प्रभारी निरीक्षक आईटीओआई, उपनिरीक्षक विक्रम सिंह धामी को प्रभारी चौकी पैगा, उपनिरीक्षक पंकज कुमार को थानाध्यक्ष दिनेशपुर तथा उपनिरीक्षक दीपक कोरंगा को प्रभारी चौकी रम्पुरा बनाया गया है।

इसी प्रकार उपनिरीक्षक रविन्द्र बिष्ट को प्रभारी एसओजी रुद्रपुर, उमेश कुमार को थानाध्यक्ष पुलभट्टा, मनोज पाण्डेय को प्रभारी चौकी महतोष, निर्मल लटवाल को प्रभारी चौकी बगवाड़ा तथा गोविन्द मेहता को प्रभारी चौकी गढ़ी नेगी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा त्रिभुवन जोशी को प्रभारी बाजार चौकी जसपुर, देवेन्द्र बिष्ट को प्रभारी चौकी पत्रामपुर जसपुर, मदन सिंह बिष्ट को गदरपुर, धीरज वर्मा को प्रभारी चौकी बरा, जसविन्दर सिंह को बाजपुर कोतवाली, सुरेन्द्र शिवाल को कोतवाली सितारगंज, अनवर अहमद को थाना नानकमत्ता, बसन्त बल्लभ भट्ट को थाना आईटीआई तथा प्रदीप मिश्रा को क्षेत्राधिकारी कार्यालय में नई तैनाती दी गई है।

देवभूमि खबर

Related articles