एनयूजे (आई) नगर अध्यक्ष गौरव जोशी ने किया कार्यकारिणी का गठन, पत्रकारों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियाँ

एनयूजे (आई) नगर अध्यक्ष गौरव जोशी ने किया कार्यकारिणी का गठन, पत्रकारों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियाँ
Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी / हर्षित जोशी

नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल में देश के प्रमुख पत्रकार संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) – एनयूजे (आई) उत्तराखंड के नव नियुक्त नगर अध्यक्ष गौरव जोशी ने संगठन का विस्तार करते हुए नगर कार्यकारिणी का गठन कर दिया है।

गठित कार्यकारिणी में अजमल हुसैन सिद्दीकी को महामंत्री, रितेश सागर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा अमित पड़लिया (भीमताल), सुरेश कांडपाल और प्रदीप कुमार (धारी) को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त कैलाश नेगी (गरमपानी) सचिव, मुनिब उर रहमान संगठन मंत्री, नीरज जोशी (भवाली) उप सचिव तथा गणेश कांडपाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र पांडेय ‘रवि’ को संगठन का संरक्षक बनाया गया है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कैलाश जोशी, कांता पाल, नीरज तिवारी, इंद्र सिंह नेगी और तनुज पांडे को नामित किया गया है।

नई कार्यकारिणी के गठन पर राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी, प्रदेश मुख्य संरक्षक संजय तलवार, प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे, उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, महामंत्री डॉ. नवीन चंद्र जोशी, कुमाऊं प्रभारी दिनेश जोशी, जिलाध्यक्ष अफ़ज़ल हुसैन ‘फौजी’, जिला महासचिव राजू पांडेय सहित अनेक पदाधिकारियों और सदस्यों ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।

देवभूमि खबर

Related articles