देहरादून के निर्देश पर पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान, 1400 से अधिक वाहन और 2700 से अधिक व्यक्तियों की जांच

देहरादून के निर्देश पर पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान, 1400 से अधिक वाहन और 2700 से अधिक व्यक्तियों की जांच
Spread the love

देहरादून। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दून पुलिस द्वारा पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। एसएसपी देहरादून के निर्देश के बाद सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की निगरानी बढ़ाई गई है तथा इलाके के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग को और मजबूत किया गया है।

29 नवंबर 2025 को चलाए गए अभियान के दौरान दून पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में जनपद के सभी सीमावर्ती चेक पोस्टों और आंतरिक मार्गों पर वाहनों और व्यक्तियों की विस्तृत जांच की। धार्मिक स्थलों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और महत्वपूर्ण मार्गों पर भी सुरक्षा कड़ी की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा लगभग 1400 से अधिक वाहनों की सघन जांच की गई, जबकि 2700 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए उनका सत्यापन किया गया। बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की पहचान एवं पृष्ठभूमि से संबंधित सूचनाएं भी एकत्र की गईं। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की गई।

देवभूमि खबर

Related articles