45 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

45 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Spread the love

उद्यमसिंहनगर।मुख्यमंत्री के “भयमुक्त/नशामुक्त उत्तराखंड” संकल्प को साकार करते हुए ऊधमसिंहनगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में एएनटीएफ और कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब 150 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 45 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार 12 अप्रैल 2026 की रात अटरिया-सिडकुल रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 150 ग्राम स्मैक, एक मोटरसाइकिल (होंडा शाइन) और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सुनील कुमार (36) निवासी बरेली, हाल निवासी ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर के रूप में हुई है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी फैक्ट्री में काम करने की आड़ में क्षेत्र में नशे की तस्करी कर रहा था और स्मैक अपने साथी से लाकर बेचता था। पुलिस अब मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस तक पहुंचाएं, ताकि समाज को नशामुक्त बनाया जा सके।

देवभूमि खबर

Related articles