HTML tutorial
HTML tutorial

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण बनाने को लेकर एसपी रुद्रप्रयाग ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण बनाने को लेकर एसपी रुद्रप्रयाग ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश
Spread the love

रुद्रप्रयाग। आगामी 03 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाली उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा को जनपद रुद्रप्रयाग में निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री अक्षय प्रल्हाद कोंडे द्वारा विभिन्न स्तरों पर व्यापक तैयारियाँ सुनिश्चित की गई हैं।

जनपद में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कुल 6 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर महिला पुलिसकर्मियों सहित पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित परीक्षा केंद्रों की संवेदनशीलता को देखते हुए लगातार भ्रमण करें, जिससे किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि या अनुचित साधनों के उपयोग की आशंका को समय रहते रोका जा सके।

परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से की जाएगी। फ्रिस्किंग के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य किसी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को न ले जा सके। ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी अभ्यर्थी या अन्य व्यक्ति द्वारा अनुचित साधनों का प्रयोग करते पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा तिथि को परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित कोचिंग संस्थानों, पुस्तक विक्रेताओं, स्टेशनरी व फोटोकॉपी की दुकानों को बंद रखने का निर्देश भी जारी किया गया है। इसके अलावा परीक्षा से पूर्व सभी थाना क्षेत्रों में स्थित होटलों, लॉज, धर्मशालाओं और गेस्ट हाउस की सघन चेकिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है।

जनपद पुलिस की इन सख्त तैयारियों से साफ है कि इस बार भर्ती परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न कराया जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles