एसएसपी देहरादून ने कोतवाली पटेलनगर में की समीक्षा, 11 पुलिसकर्मी किए स्थानांतरित

एसएसपी देहरादून ने कोतवाली पटेलनगर में की समीक्षा, 11 पुलिसकर्मी किए स्थानांतरित
Spread the love

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पहुंचकर वहां अधिकारी एवं कर्मचारियों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने विवेचनाधीन अभियोगों तथा लंबित प्रार्थना पत्रों की स्थिति की जानकारी प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर से प्राप्त की।

इस दौरान एसएसपी ने सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा और गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून द्वारा चौकी आईएसबीटी में तैनात 11 पुलिसकर्मियों का अन्य थानों में स्थानांतरण किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles