प्रॉपर्टी विवाद में तमंचा लहराकर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हल्द्वानी पुलिस ने अवैध हथियार किया बरामद

हल्द्वानी। प्रॉपर्टी विवाद के दौरान तमंचा लहराकर फायरिंग करने वाले आरोपी को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध .32 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को हरिपुर जमनसिंह गांव में संपत्ति विवाद के दौरान अवैध तमंचा दिखाकर फायरिंग किए जाने की सूचना मिली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बेलबाबा क्षेत्र के समीप जंगल में बने एक खंडहर में छिपे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरिद्वारी पुत्र मंगली (55 वर्ष), निवासी हरिपुर जमनसिंह, रामपुर रोड, हल्द्वानी बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध .32 बोर का तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 255/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .32 बोर का तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। बरामद हथियार को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है।
आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक मनोज कुमार एवं कांस्टेबल अनिल टम्टा की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर की। टीम ने बेलबाबा क्षेत्र के समीप जंगल में बने खंडहर से आरोपी को दबोचकर अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया।

