पुलिस महानिदेशक ने रुद्रप्रयाग जनपद के पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति डिस्क से किया अलंकृत
रुद्रप्रयाग।पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, श्री दीपम सेठ ने आज देहरादून के रेसकोर्स पुलिस लाइन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस-2025 समारोह के दौरान उत्कृष्ट सेवा एवं विशिष्ट कार्य के लिए रुद्रप्रयाग जनपद के पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
सम्मानित अधिकारी/कर्मचारियों की सूची: पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड (सेवा के आधार पर) • श्री सुरेश चन्द्र बलूनी, निरीक्षक/वाचक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रुद्रप्रयाग
पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर (विशिष्ट कार्य के आधार पर) • श्री कुलदीप पंत, उप निरीक्षक/थानाध्यक्ष, अगस्त्यमुनि • श्री संजय पुरी, मुख्य आरक्षी, ना.पु. चौकी केदारनाथ • श्री प्रदीप सिंह, मुख्य आरक्षी, स.पु. पुलिस लाइन • श्री नवनीत सिंह, मुख्य आरक्षी, स.पु. साइबर सैल • श्री अर्जुन सिंह, आरक्षी, चौकी गौरीकुंड • श्री विनोद सिंह, आरक्षी, चौकी गौरीकुंड
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार के लिए गर्व का क्षण है कि उनके समर्पित साथियों ने सेवा, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के उच्च मानक स्थापित किए हैं, जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
