यूसीसी वैवाहिक पंजीकरण की प्रक्रिया होगी तेज, सीएससी कैंप लगाकर चलाया जाएगा विशेष अभियान

यूसीसी वैवाहिक पंजीकरण की प्रक्रिया होगी तेज, सीएससी कैंप लगाकर चलाया जाएगा विशेष अभियान
Spread the love

देहरादून: उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के तहत वैवाहिक एवं अन्य पंजीकरणों को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने कहा कि टारगेटेड अप्रोच के साथ इस प्रक्रिया को गति दी जाएगी।

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों (DM) को निर्देश दिया कि सचिवालय से जिला स्तर तक के सभी सरकारी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से वैवाहिक पंजीकरण से आच्छादित किया जाए। इसके लिए सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) कैंप लगाकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

श्री बर्द्धन ने शिक्षा एवं पुलिस विभाग सहित उन सभी विभागों को लक्ष्य तय कर पंजीकरण प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए, जहां बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं।

अपर मुख्य सचिव ने जनपदों में अभियोजन अधिकारियों को UCC के प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके लिए जिलों में UCC के नोडल अधिकारियों और विशेषज्ञों के लिए कार्यशालाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

श्री आनंद बर्द्धन आज सचिवालय में संबंधित विभागों के सचिवों, ITDA, सभी जिलाधिकारियों और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ UCC पोर्टल की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने शिक्षा विभाग की मदद से सेमिनार, वर्कशॉप और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। ITDA को निर्देशित किया गया कि UCC पोर्टल पर किसी भी तकनीकी समस्या को शीघ्र निस्तारित किया जाए और डेटा सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता दी जाए।

अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि UCC पंजीकरण की प्रक्रिया की पुष्टि और अन्य सूचनाएं आवेदकों को SMS और WhatsApp के माध्यम से तत्काल भेजी जाएं।

बैठक में सचिव श्री शैलेश बगौली, श्री वी षणमुगम, अपर सचिव श्रीमती निकिता खंडेलवाल, डीजी सूचना श्री बंशीधर तिवारी, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय और सभी जिलाधिकारी वर्चुअली उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles