जम्मू-कश्मीर में 35 हजार रुपये रिश्वत मांगने के मामले में कृषि अधिकारी समेत तीन गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में 35 हजार रुपये रिश्वत मांगने के मामले में कृषि अधिकारी समेत तीन गिरफ्तार
Spread the love

जम्मू-कश्मीर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू-कश्मीर सरकार के कृषि विभाग के उपमंडलीय कृषि अधिकारी (एसडीएओ) और कृषि विस्तार सहायक (एईए) सहित तीन आरोपियों को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कृषि विभाग के एक अधिकारी, एक कृषि विस्तार सहायक और एक निजी व्यक्ति शामिल हैं।

सीबीआई ने 19 सितंबर 2026 को मामला दर्ज किया था। आरोप है कि कृषि विभाग के उपमंडलीय कृषि अधिकारी ने शिकायतकर्ता से समग्र कृषि विकास कार्यक्रम (एचएडीपी) योजना के तहत उसकी अनुदान राशि जारी करने के एवज में 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। अधिकारी ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम कृषि विस्तार सहायक या निजी व्यक्ति को देने के लिए कहा था।

शिकायत के आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाया और कृषि विस्तार सहायक तथा निजी व्यक्ति को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद सीबीआई ने तीसरे आरोपी उपमंडलीय कृषि अधिकारी को उसके आवास से गिरफ्तार किया।

देवभूमि खबर

Related articles