अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था द्वारा वृक्षारोपण एवं ‘हरेला उत्सव’ का आयोजन, जल-संरक्षण व लोक संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा”

अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था द्वारा वृक्षारोपण एवं ‘हरेला उत्सव’ का आयोजन, जल-संरक्षण व लोक संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा”
Spread the love

देहरादून। सम्पूर्ण भारत में सेवा कर रही अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था लोक कला, लोक संस्कृति के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार सक्रिय प्रयास कर रही है। संस्था उत्तराखंड में ज़रूरतमंद बच्चों, महिलाओं और वृद्धों की सेवा, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं पोषण जैसे कई सामाजिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

संस्था की अध्यक्ष एवं निदेशक डॉ. (श्रीमती) गार्गी मिश्रा ने जानकारी दी कि दिनांक 01 जुलाई से 15 जुलाई 2025 तक विभिन्न विद्यालयों व संस्थानों में औषधीय पौधों के रोपण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और भूमिगत जल संचयन के संदेश के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी हरेला उत्सव लोक संस्कृति महोत्सव का आयोजन दिनांक 16 जुलाई 2025, बुधवार को किया जाएगा। इसमें उत्तराखंड के विभिन्न लोक कलाकार पर्यावरण, जल संरक्षण व लोक पर्वों के महत्व को दर्शाते सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों और लोक कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।

इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य सरकार की उपलब्धियों, गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित देवभूमि उत्तराखंड स्मारिका का विमोचन भी इस अवसर पर प्रस्तावित है।

देवभूमि खबर

Related articles