राज्य आंदोलनकारी नेता रविन्द्र जुगरान के पिता उमाकान्त शर्मा का निधन

देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के सलाहकार एवं पूर्व राज्य मंत्री रविन्द्र जुगरान के पिता उमाकान्त शर्मा/जुगरान (90) का मंगलवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन पर 4 नवंबर को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वह पिछले कुछ दिनों से देहरादून के सीटी हार्ट अस्पताल में भर्ती थे, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
उमाकान्त शर्मा विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त थे। पृथक उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान रविन्द्र जुगरान के साथ उनके परिवार ने भी आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की थी। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके दो पुत्र हैं।
हरिद्वार के खड़खड़ी में गंगा प्रवाह न होने के कारण बुधवार दोपहर एक बजे उनका अंतिम संस्कार चंडीघाट पर किया गया। उनके बड़े पुत्र राहुल जुगरान ने मुखाग्नि दी।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल, समाज कल्याण एवं पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन नेगी, केशव उनियाल, प्रदेश महामंत्री रामलाल खंडूड़ी, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती, मनोज नौटियाल, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स, जयदीप सकलानी, राज्य मंत्री कर्नल कोठियाल, विजय प्रताप मल्ल, राजीव तलवार, पुनीत मित्तल, रविन्द्र कटारिया, पृथ्वी सिंह नेगी, ओमी उनियाल, सुरेश नेगी, गौरव खंडूड़ी, सत्येंद्र भंडारी, राजकुमार कक्कड़, आशीष उनियाल, संतन सिंह रावत, धर्मेंद्र रावत, रविन्द्र सोलंकी, सुबोध सेमवाल और अखिलेश उनियाल सहित विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित रहे।


