ब्लाक प्रमुख जखोली थपलियाल ने सीएम से की दो सप्ताह का पूर्ण लाकडाउन करने की मांग

ब्लाक प्रमुख जखोली थपलियाल ने सीएम से की दो सप्ताह का पूर्ण लाकडाउन करने की मांग
Spread the love

रुद्रप्रयाग।क्षेत्र पंचायत प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने मौजूदा समय में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए सम्पूर्ण राज्य भर में दो सप्ताह का लाकडाउन लगाए जाने को लेकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा कि गांवों में तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए समय पर कदम उठाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इससे कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में मदद मिलेगी। ज्ञापन में उन्होंने गांवों में विगत कई दिनों से बढते कोविड संक्रमण व लोगों को वायरल बुखार एवं जुकाम के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए कम से कम दो सप्ताह का लाकडाउन लगाने की मांग सीएम से की है।

देवभूमि खबर

Related articles