कोरोना संक्रमण को लेकर पौराणिक माघ मेला का नहीं होगा आयोजन

कोरोना संक्रमण को लेकर पौराणिक माघ मेला का नहीं होगा आयोजन
Spread the love

विनीत कंसवाल ,उत्तरकाशी।। उत्तरकाशी।कोरोना संक्रमण को लेकर पौराणिक माघ मेला का आयोजन नही किया जाएगा। लेकिन मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान के लिये आने वाली देव डोलियों के लिये छूट प्रदान की जाएगी। जिसमें सीमित संख्या में श्रद्धालु आ सकेंगे। डीएम मयूर दीक्षित ने जिला पंचायत, नगर पालिका ,व्यापार मंडल व पुलिस के साथ बैठक कर यह निर्णय हुआ कि इस बार कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए माघ मेले का आयोजन नही होगा।

बैठक में पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट,पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान, सीडीओ पी. सी.डंडरियाल, सीएमओ डॉ. जोशी,एसडीएम देवेंद्र नेगी,एएमए जिला पंचायत तेज सिंह समेत अन्य शामिल थे।

देवभूमि खबर

Related articles