जनपद उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार देर रात से लगातार बर्फबारी जारी

जनपद उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार देर रात से लगातार बर्फबारी जारी
Spread the love

विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी

उत्तरकाशी। जनपद में कड़ाके की ठंड के साथ उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से भारी बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के कारण जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों हर्षिल घाटी सहित बड़कोट के गीठ पट्टी और मोरी के दूरस्थ गांव में जन जीवन अस्त व्यस्त है। हालांकि अभी जनपद के सभी मुख्य मार्ग सुचारू हैं। तो वहीं आपदा कंट्रोल रूम से बर्फबारी के कारण होने वाली दिक्कतों की जानकारी ली जा रही है। साथ ही सड़क सम्बन्धित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है।

उत्तरकाशी जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार देर रात से लगातार बर्फबारी जारी है। तो वहीं निचले इलाकों में बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रहा है। जनपद के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी के आठ गांव पूरी तरह बर्फ से ढक गए हैं। तो वहीं बड़कोट के गीठ पट्टी के दर्जनों गांव सहित मोरी के पर्वत क्षेत्र के गांव भी बर्फबारी से बर्फ से छा गए हैं।

उत्तरकाशी जनपद में मंगलवार का उच्चतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस है। तो वहीं यमुनोत्री धाम में उच्चतम -4 डिग्री औए न्यूनतम -6 डिग्री और गंगोत्री धाम में उच्चतम 3 और न्यूनतम 1 डिग्री सेल्सियस है। जिला आपदा प्रबधंन अधिकारी देवेंद्र पटवाल का कहना है कि बर्फबारी को देखते हुए सभी सड़कों से सम्बंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया। वहीं बर्फबारी की परेशानियों की जानकारी ली जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles