उत्तरकाशी में देर रात भारी बारिश और बर्फबारी से राजमार्ग बाधित,बीआरओ की कार्यवाही जारी

उत्तरकाशी में देर रात भारी बारिश और बर्फबारी से राजमार्ग बाधित,बीआरओ की कार्यवाही जारी
Spread the love

उत्तरकाशी।जनपद में देर रात हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते कई जगहों पर राजमार्ग बाधित ही गया है।बीआरओ की मार्ग खोलने की कार्यवाही गतिमान है।

जनपद के दूरस्थ हिमपात प्रभावी ग्रामो एवं चौरंगी खाल, राड़ी टॉप, गंगनानी, सुक्की टॉप, हर्षिल, गंगोत्री, फूलचट्टी, जानकीचट्टी यमनोत्री क्षेत्र में बर्फवारी हुई हैं।

वर्तमान समय मे जनपद में मौसम साफ हैं। जनपद में कुशलता हैं।

1- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगनानी से ऊपर गंगोत्री तक बर्फबारी के कारण मार्ग बाधित है मार्ग खोलने की कार्रवाई बीआरओ के द्वारा गतिमान पर है ।
2- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग राड़ी टॉप तथा हनुमानचट्टी- फूलचट्टी से जानकीचट्टी तक मार्गबर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध है। जेसीबी मशीन कार्यवाही गतिमान हैं।
3- विकासनगर-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग सुचारू हैं।
4- सुवाखोली मोटर मार्ग मारियाना टॉप-सुवाखोली बर्फवारी के कारण मार्ग अवरुद्ध हैं। जेसीबी मशीन कार्यवाही गतिमान हैं।
5- उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग चौरंगीखाल में बर्फवारी के कारण मार्ग अवरुद्ध हैं। जेसीबी मशीन कार्यवाही गतिमान हैं।

देवभूमि खबर

Related articles