उत्तरकाशी-आंदोलनकारियों पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए कांग्रेस ने जलाया सरकार का पुतला

उत्तरकाशी-आंदोलनकारियों पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए कांग्रेस ने जलाया सरकार का पुतला
Spread the love

विनीत कसवाल उत्तरकाशी

उत्तरकाशी।।गैरसैंण में नंदप्रयाग-घाट सड़़क की माँग कर रहे आंदोलनकारियों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज की घटना पर आज प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी द्वारा जिला मुख्यालय के हनुमान चौक में त्रिवेंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। बताते चलें कि नंदप्रयाग-घाट क्षेत्र के लोग लम्बे समय से सड़क की माँग को लेकर आंदोलनरत हैं, नंदप्रयाग घाट क्षेत्र के लोगों पर सरकार ने पुलिस से बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज कराकर अपनी कायरता का परिचय दिया है, जिसमें हमारी कई माताएं-बहने भी बुरी तरह घायल हुई हैं, यहां उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस घटना की भारी निंदा कर सरकार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

देवभूमि खबर

Related articles