मनेरी झील के पास बनी छोटी झील में एक बच्चे की डूबने की सूचना पर तंत्र सक्रिय
उत्तरकाशी । मनेरी झील के पास बनी छोटी झील में एक बच्चे की डूबने की सूचना है। उक्त स्थान पर बच्चे को बचाने हेतु मनेरी थाना पुलिस व ग्रामीण के लोग मौके पर तथा उजेली/भटवाड़ी से एसडीआरएफ टीम मौके के लिए रवाना बच्चे का नाम लक्की पुत्र राकेश, उम्र लगभग 14 वर्ष, ग्राम कामर, तहसील भटवाड़ी।यह बच्चा स्कूल से घर आ रहे दोस्तो के साथ नहाने गए थे, मनेरी झील से जामक सड़क के किनारे क्रिकेट ग्राउंड के समीप नदी में गड्डे का आकार लगभग 50-60 मीटर गहराई वाली छोटी झील बनी है जिसमे पानी भरा हुआ उस पानी मे नहाते हुए बच्चा डूबने से लापता हैं। बच्चे की खोजबीन के लिए रेस्क्यू जारी है।
गौताखोर की टीम टिहरी से उक्त स्थान के लिए रवाना हुई हैं।

