HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद जनपद हरिद्वार की इकाई का गठन

उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद जनपद हरिद्वार की इकाई का गठन
Spread the love

रुड़की ।उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद इकाई हरिद्वार का चुनाव कन्हैया लाल डीएवी इंटर कॉलेज रुड़की मे संयोजक श्री घनश्याम गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ । उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद हरिद्वार के जिला अध्यक्ष मनोज सैनी तथा जिला मंत्री श्री संजय गर्ग के द्वारा चुनाव में पर्यवेक्षक एवं पीठासीन अधिकारी के रूप में चुनाव संपन्न कराए गए ।

जिनमें संयोजक डॉ0 घनश्याम गुप्ता, सह संयोजक श्री संजय गर्ग अध्यक्ष श्री विजय कुमार प्रधान उपाध्यक्ष श्री अरुण कुमार सिंह महिला उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा रानी जिला मंत्री डॉ दीपक कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष श्री ओम सिंह सैनी मीडिया प्रभारी के रूप में श्री घनश्याम गुप्ता एवं सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार सिंह एवं आठ सदस्य निर्वाचित हुए चुनाव संपन्न कराने में प्रदेश कार्यकारिणी के महामंत्री श्री अवधेश कुमार कौशिक उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद , उपाध्यक्ष आलोक गोयल, देहरादून के जिला मंत्री श्री अवतार सिंह चावला एवं जिला उपाध्यक्ष श्री दिनेश चंद भट्ट सम्मिलित हुए प्रदेश महामंत्री कौशिक द्वारा प्रदेश के विभिन्न मांगों एवं क्रियाकलापों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा संगठन की शक्ति एवं एकता बनाए रखने के लिए पूरे हरिद्वार के प्रधानाचार्य को एकजुट होकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया ।

देवभूमि खबर

Related articles