HTML tutorial
HTML tutorial

फायरिंग मामले में हरिद्वार पुलिस का त्वरित एक्शन, 4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

फायरिंग मामले में हरिद्वार पुलिस का त्वरित एक्शन, 4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के ग्राम कटारपुर में पुरानी रंजिश के चलते अवैध असलाह से फायरिंग के मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के चार घंटे के भीतर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और खोखा कारतूस भी बरामद किया है।

घटना 05 अक्टूबर 2026 को कटारपुर गांव में हुई थी। मामले की सूचना मिलने पर थाना पथरी में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने नामजद आरोपी अर्जुन पुत्र सुरेंद्र, निवासी ग्राम कटारपुर, थाना पथरी, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर 315 बोर का एक तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि बीते वर्ष विक्की और उसके साथियों ने उसके ऊपर फायरिंग की थी, जिसके संबंध में न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। इसी पुरानी रंजिश के चलते उसने विक्की को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। घटना के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने आपातकालीन सेवा 112 पर विक्की द्वारा दोबारा उसके ऊपर फायरिंग किए जाने की झूठी सूचना दी, ताकि पुलिस को उस पर शक न हो।

पथरी पुलिस ने आरोपी की गुमराह करने की कोशिश को नाकाम करते हुए घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और जांच के आधार पर मामले का खुलासा किया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बरामदगी: 315 बोर का एक तमंचा और एक खोखा कारतूस।

पुलिस टीम: उपनिरीक्षक मोहन कठैत, चौकी प्रभारी फेरूपुर, कांस्टेबल नरेश बहुगुणा, कांस्टेबल रविन्द्र बिष्ट, कांस्टेबल सोहन राणा, कांस्टेबल अनिल पंवार और कांस्टेबल सुबोध शर्मा।

देवभूमि खबर

Related articles