उत्तराखंड पीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष व प्रभारी रणजीत सिंह रावत का पांच दिवसीय गढ़वाल दौरा तय :सूरज नेगी

उत्तराखंड पीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष व प्रभारी रणजीत सिंह रावत का पांच दिवसीय गढ़वाल दौरा तय :सूरज नेगी
Spread the love

रुद्रप्रयाग।उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व पर्वतीय विधानसभा चुनाव के प्रभारी रणजीत सिंह रावत का पांच दिवसीय दौरा तय हुआ है।

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत 27 अगस्त से 1 सितंबर तक गढ़वाल के उत्तरकाशी टिहरी ,रुद्रप्रयाग, चमोली , पौड़ी जनपद के कांग्रेस बैठक में शिरकत कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत जीत सुनिश्चित करवाने के लिए कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार करेंगे । उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्य कार्यकारी अध्यक्ष चुनाव की तैयारी में लगे हुए पार्टी नेताओं से फीडबैक भी लेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की विफलताओं को भी जन जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आह्वान करेंगे जिससे कि मजबूत रणनीति के साथ कांग्रेस विधानसभा चुनाव की ओर अग्रसर हो सके। श्री नेगी ने सभी जनपदों के प्रमुख पार्टी नेताओं और कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं से अपील की कि अब समय आ गया है राज्य में जन विरोधी भारतीय जनता पार्टी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए मजबूती से जनता की जनता के साथ खड़े होकर भाजपा की विदाई सुनिश्चित की जाए

देवभूमि खबर

Related articles