कांग्रेस नेता सूरज नेगी ने सवारी वाहनों में जमकर हो रही लूटखसोट पर सरकार की अनदेखी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

कांग्रेस नेता सूरज नेगी ने सवारी वाहनों में जमकर हो रही लूटखसोट पर सरकार की अनदेखी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
Spread the love

रुद्रप्रयाग।उत्तराखंड कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने उत्तराखंड में करोना काल में राज्य के अंतर्गत सवारी वाहनों में जमकर हो रही लूटखसोट पर सरकार की अनदेखी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सड़कों पर परिवहन विभाग द्वारा निकाले गए आदेशों का अनुपालन कराने वाला कोई नहीं है। नियमों के विपरीत वाहनों में निर्धारित की गई क्षमता से अधिक सवारियां दोही जा रही है तथा सवारियों से उनके गंतव्य तक पहुंचाने का किराया भी दुगना वसूला जा रहा है ।जहां परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा अवैध उगाही की जा रही है वही उनको आम जनता की परेशानियां नहीं दिख रही है इसमें राज्य सरकार की अक्षमता भी साफ दिखाई दे रही है जिसका खामियाजा सीधे-सीधे जनता को भुगतना पड़ रहा है।

श्री नेगी ने कहा कि राज्य की पुलिस स्लोगन में उत्तराखंड पुलिस आपकी मित्र मगर पुलिस का व्यवहार ठीक उसके उलट है । दुपहिया और चौपाइयां वाहनों से जमकर करुणा के नाम पर वसूली की जा रही है तथा जनता को बेवजह चालान थमाये जा रहे हैं ।राज्य सरकार की नाकामी का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है भ्रष्टाचार भी जमकर हो रहा है पर उस पर सरकार की निगाह नहीं पड़ रही है नियम कानून की धौंस दिखाकर जनता को डराया व धमकाया जा रहा है तथा उनसे अवैध वसूली की जा रही है और लोग डर कर बेवजह अनावश्यक नुकसान झेल रहे हैं ।

देवभूमि खबर

Related articles