राज्य विरोधी नौकरशाह पर कार्यवाही को लेकर उक्रांद युवा प्रकोष्ठ ने स्वर्गीय इंद्र मणि बडोनी की प्रतिमा के सम्मुख दिया धरना

राज्य विरोधी नौकरशाह पर कार्यवाही को लेकर उक्रांद युवा प्रकोष्ठ ने स्वर्गीय इंद्र मणि बडोनी  की प्रतिमा के सम्मुख दिया धरना
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ ने राज्य विरोधी नौकरशाहों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने को लेकर स्वर्गीय इंद्र मणि बडोनी की प्रतिमा के सम्मुख धरना दिया ।

उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि गत दिनों उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव पंकज पांडे एवं उनकी पत्नी द्वारा डॉक्टर निधि उनियाल के साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया एवं उसके बाद बदले की भावना से तत्काल उनका तबादला सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा कर दिया गया ।   उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ ने स्वास्थ्य सचिव का पुतला दहन कर एक सप्ताह के भीतर पंकज पांडे के निलंबन की मांग की थी एवं साथ ही NH 74 घोटालों में संलिप्त पंकज पांडे एवं अन्य आरोपियों की सीबीआई जांच की मांग की थी लेकिन एक सप्ताह के बाद भी सरकार द्वारा इस घटना पर कोई जांच नहीं की गयी ।   इसके बदले जांच कमेटी बिठाकर जनता एवं निधि उनियाल का अपमान किया गया ।   इस प्रकार के पहाड़ विरोधी नौकरशाहों द्वारा पूर्व में भी अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बूरा बर्ताव किया गया लेकिन कार्यवाही के स्थान पर दोषी अधिकारियों का प्रमोशन किया गया लेकिन युवा उक्रांद अब इस सभी घटनाओं की जांच की मांग करता है ।   जिस प्रकार से निधि उनियाल का तबादला तत्काल किया गया उसी प्रकार से इस प्रकार के राज्य विरोधी नौकरशाहों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए साथ ही पूर्व में NH 74 घोटाले की भी सीबीआई जांच हो जिसमें स्वयं पंकज पांडे संलिप्त  रहे हैं । 

बिष्ट ने कहा कि उक्रांद युवा प्रकोष्ठ सरकार को चेतावनी देता है कि पंकज पांडे जैसे भ्रष्ट एवं पहाड़ विरोधी नौकरशाह को तत्काल निलंबित किया जाए अन्यथा युवा उक्रांद आमरण अनशन के लिए बाध्य होगा ।धरने में अपना परिवार के अध्यक्ष पुरुषोत्तम भट्ट युवाओं को समर्थन दिया एवं पंकज पांडे जैसे भ्रष्ट नौकरशाहों को निलंबित करने की मांग की । दल के केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि युवाओं की इस लड़ाई में उक्रांद मजबूती के साथ लड़ेगा एवं जनता को लामबंद करने का प्रयास करेगा । युवा उक्रांद के लूशुन टोडरिया ने युवाओं को आह्वान किया कि यह लड़ाई हर एक उत्तराखंड वासी है । पंकज पांडे जैसे अधिकारियों ने उत्तराखंड की आबो हवा खराब की है । अब युवा उक्रांद इसे बर्दाश्त नहीं करेगा ।

इस अवसर मे केंद्रीय महामंत्री सुनील ध्यानी ने अपने विचार रखे ।

कार्यक्रम में परवीन रमोला, आर के शंखधर, जिला अध्यक्ष देहरादून दीपक रावत, किरन रावत, प्रीति थपलियाल, केंद्रीय सचिव युवा प्रकोष्ठ रवीन्द्र ममगाई, अशोक नेगी सुरेश आर्य, जितेंद्र सुमित कंडवाल आदि शामिल रहे ।

देवभूमि खबर

Related articles