उत्तराखंड शासन ने कई आईएएस एवं पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले

Spread the love

स्थानांतरण आदेश :

देहरादून, 2 अगस्त 2025 – उत्तराखंड शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) और सचिवालय सेवा के कुल 11 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। ये स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।

स्थानांतरण आदेश के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:

  1. श्री अहमद इजाज (IAS-2010) उन्हें अपर सचिव वित्त एवं ऊर्जा पद से हटाकर अपर सचिव आवास विभाग तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी, भगीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण, देहरादून नियुक्त किया गया है।
  2. सुश्री रंजना राजगुरु (IAS-2010) वर्तमान में विद्यालयी शिक्षा, बाल विकास, महिला कल्याण, राजस्व परिषद, संचालक चकबंदी, निदेशक ICDS व महिला कल्याण जैसे अनेक दायित्व संभाल रही थीं। अब उन्हें केवल अपर सचिव बाल विकास एवं महिला कल्याण, तथा निदेशक ICDS एवं महिला कल्याण बनाया गया है।
  3. श्रीमती अनुराधा पाल (IAS-2016) वर्तमान तैनाती में चिकित्सा स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास एवं आबकारी विभाग में कार्यरत थीं। अब उन्हें अपर सचिव, आबकारी विभाग के रूप में नियुक्त किया गया है।
  4. श्री नरेंद्र सिंह भंडारी (IAS-2016) पूर्व में अपर सचिव-नियोजन थे। उन्हें अब अपर सचिव-संस्कृति विभाग नियुक्त किया गया है।
  5. श्री बी.एल. जान (PCS) वर्तमान में अपर सचिव-मा. मुख्यमंत्री पद पर थे। उन्हें अब अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, देहरादून नियुक्त किया गया है।
  6. श्री नरेंद्र सिंह (PCS) को अपर सचिव बाल विकास विभाग एवं महिला कल्याण के रूप में नियुक्त किया गया है।
  7. श्री लक्ष्मण सिंह (सचिवालय सेवा) वर्तमान में अपर सचिव-औद्योगिक विकास (खनन) विभाग, राज्य संपत्ति विभाग एवं राज्य संपत्ति अधिकारी के साथ कुलसचिव, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, हर्रावाला, देहरादून** के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है है।
  8. श्री कविंद्र सिंह (सचिवालय सेवा) वर्तमान में अपर सचिव-सचिवालय प्रशासन विभाग के साथ अपर सचिव-शहरी विकास विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
  9. श्री संतोष बडोनी (सचिवालय सेवा) अपर सचिव-पशुपालन विभाग के साथ अपर सचिव-संस्कृति शिक्षा विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। है।
  10. **श्री लाल सिंह नागरकोटी (सचिवालय सेवा) प्रतीक्षारत अब अपर सचिव-कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग एवं जनगणना के रूप में कार्य करेंगे।
  11. श्री महावीर सिंह (सचिवालय सेवा) उन्हें सहायक निदेशक, आयुष एवं आयुर्वेद शिक्षा विभाग, हर्रावाला के साथ कार्मिक, पेन्शन एवं प्रशिक्षण विभाग, देहरादून की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। है।

देवभूमि खबर

Related articles