HTML tutorial
HTML tutorial

जनपद पौड़ी में कोरोना प्रभावितों की मदद के लिए कांग्रेस ने स्थापित किये कंट्रोल रूम

जनपद पौड़ी में कोरोना प्रभावितों की मदद के लिए कांग्रेस ने स्थापित किये कंट्रोल रूम
Spread the love

श्रीनगर। जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर कोरोना मरीजों व प्रभावितों को हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए जिले की तीन विधानसभा पौड़ी,श्रीनगर व चौबटाखाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी व कंट्रोल रूम स्थापित किये हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा के हवाले से मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि तीन विधानसभा क्षेत्र के 39 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोरोना मरीजों व प्रभावितों की हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा के साथ ही नगरपालिका अध्यक्ष पूनम तिवारी व मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी के साथ ही 39 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा ने कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार की विफलताओं का हवाला देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं हर संभव निराकरण करने का आह्वान किया है।

देवभूमि खबर

Related articles