HTML tutorial
HTML tutorial

गंगा से लगे नालों एवं घाटों में बेहतर साफ- सफाई व्यवस्था सुनिश्चत की जाए:अभिषेक रुहेला

गंगा से लगे नालों एवं घाटों में बेहतर साफ- सफाई व्यवस्था सुनिश्चत की जाए:अभिषेक रुहेला
Spread the love

उत्तरकाशी ।गंगा नदी के संरक्षण एवं संवर्धन तथा उनकी बेहतर साफ- सफाई व्यवस्था सुनिश्चत किए जाने को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में गंगा संरक्षण समिति की बैठक हुई।

  जिलाधिकारी ने गंगा की स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि गंगा से लगे  नालों को स्वच्छ एवं साफ रखना सुनिश्चित करें। नदी में किसी भी दशा में कूड़ा न जाए इसके लिए गंगा से लगे नालों एवं घाटों में बेहतर साफ- सफाई व्यवस्था सुनिश्चत की जाए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि नदियों के संवर्धन एवं सरंक्षण के लिए नदियों के किनारे वृहद वृक्षारोपण  किया जाए। उन्होंने नगर पालिका को  निर्देश दिए हैं कि वे स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना सुनिश्चित करें।कूड़ा निस्तारण के लिए चयनित की गई भूमि के संबंध में आवश्यक कार्रवाई किए जाने हेतु उप वन संरक्षक से समन्वय स्थापित करते हुए इस पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जिन कार्यदायी संस्थाओं द्वारा घाटों का रख- रखाव किया जा रहा वह समय पर मरम्मत एवं अन्य निर्माण कार्य यथाशीर्घ पूरा करवा लें।

        जिलाधिकारी ने आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी घाटों के किनारे,नामामि गंगे कार्यालय एवं जल निकायों के समीप भी अनिवार्य रुप से तिरंगा फहराने को कहा। नमामि गंगे के तहत 17 एवं 18 सितंबर को विशेष सांस्कृतिक कार्याक्रम आयोजित किए जाए। कार्यक्रम में आजीविका संवर्धन, क्वीज प्रतियोगिता, योगा, प्रभात फेरी, गंगा आरती, गंगा स्वच्छता शपथ, भजन संध्या, वेद पथ एवं दीप उत्सव आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाय। इस हेतु नेहरू युवा संगठन,जिला गंगा सामिति एवं अन्य संस्थाओं का भी योगदान लेने को कहा। साथ ही आम जनमानस को गंगा के संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरुक किया जाए।

      बैठक में  जिला विकास अधिकारी के. के पंत,अधिशासी अभियंता सिंचाई वी.सी रमोला,मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. रजनीश सिंह,जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, ई.ई जलसंस्थान बी.एस.डोगरा,पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ा, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

देवभूमि खबर

Related articles