जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जन सामान्य से एसओपी के पालन की अपील की

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जन सामान्य से एसओपी के पालन की अपील की
Spread the love

उत्तरकाशी ।जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने जन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है। प्रायः देखने में आ रहा है कि इस वैश्विक महामारी में लोग अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर निकल रहें है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शादी विवाह समारोह में आयोजकों द्वारा भीड़ एकत्र की जा रही है। जिस कारण कोरोना केस में निरन्तर वृद्धि हो रही है।

उन्होंने जनसामान्य से पुनः अपील/हिदायत दी है कि अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर न निकलिए स्वयं व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए अपने घरों में रहिये।  शादी, विवाह समारोह में कम से कम लोगों को बुलाया जाय। इस हेतु अपने मेहमानों समेत अधिकतम 50 लोगों की नाम की सूची अपने पटवारी या नजदीकी थाना अथवा एसडीएम को व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराएंगे। शादी विवहा या अन्य आयोजन में 50 से अधिक भीड़ होने, कोविड नियमों का पालन नही करने पर सम्बंधित आयोजक के विरूद्ध आपदा प्रबंधन एक्ट के अंर्तगत विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।  जनपद में आयोजित होने वाले शादी विवहा  समारोह में संबंधित पटवारी/ पुलिस थाना द्वारा औचक निरीक्षण किया जाएगा। इन सबसे बचने के लिए शासन द्वारा जारी एसओपी व कोविड-19 नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। ताकि हम सामुहिक भागेदारी से अपने जनपद को कोविड संक्रमण से बचा सकें।

देवभूमि खबर

Related articles