जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने जिला सेक्टर,राज्य सेक्टर,केंद्र पोषित,वाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा की
उत्तरकाशी । जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने जिला सेक्टर,राज्य सेक्टर,केंद्र पोषित,वाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा की।
जिला सभागार में बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिला योजना में विकासात्मक कार्यों के लिए आवंटित धनराशि का एक सप्ताह तक व्यय करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना सुनिश्चित करें । आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को दृष्टिगत रखते हुए l विकास संबंधी योजनाओं की सभी निविदाएं के कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए ।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला योजना में अवमुक्त धनराशि 53 करोड़ 50 लाख विभागों को शत-प्रतिशत आवंटित की गई है। जिला योजना में विकासात्मक कार्यों सहित करीब 73 फीसदी धनराशि खर्च की जा चुकी है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार,सीएमओ डॉ के.एस.चौहान, परियोजना निदेशक संजय सिंह,सीएचओ डॉ रजनीश सिंह,अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रवीण कुश, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

