जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला निर्यात योजना तैयार करने के दिए निर्देश
उत्तरकाशी ।जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में जनपद निर्यात की सम्भावनाओं पर जिलाधिकारी श्री दीक्षित ने विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये।
उन्होनें जनपद मे हर्षिल राजमा, सेब और ऊलन क्राफ्ट उत्पादों के निर्यात को लेकर उपलब्ध मात्रा और गुणवत्ता के आधार पर निर्यात की अत्यधिक सम्भावना को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को इसके लिए जिला निर्यात योजना तैयार करने के निर्देश दिए ।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद मे ट्राउट फिश , डेमेस्क रोज ,शहद ,रिँगाल उत्पाद , टमाटर आदि अन्य एग्रो उत्पादों मे भी निर्यात की अपार सम्भावनाओं है ।संबंधित विभागीय अधिकारी इस ओर प्राथमिकता आधार पर ठोस कार्य योजना तैयार करना सुनिश्चित करें । ताकि जनपद में स्वरोजगार के तहत लोगों को रोजगार प्राप्त हो सके ।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी पीसी डंडरियाल, महाप्रबंधक उद्योग यूसी तिवारी ,मुख्य उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह , मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल भण्डारी सहित अन्य विभागीय उपस्थित थे ।

