जिला अधिकारी डॉ आशीष चौहान

Spread the love

प्रेस नोटजिला योजना के अंतर्गत वचनबद्ध कार्यों के संबंध में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ जिला कार्यालय सभागार पिथौरागढ़ में जिला अधिकारी डॉ आशीष चौहान की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभागाध्यक्षों के माध्यम से जनपद में वचनबद्ध कार्यों को पूर्ण करने के लिए जिलाधिकारी के समक्ष बजट की मांग रखी गई। जिस पर विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा अर्थ एवं संख्या अधिकारी को विभागों के माध्यम से रखी गई मांग अंकन करते हुए विभागों को प्रथम किश्त के रूप में दी जाने वाली धनराशि का प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा ताकि विभागों द्वारा किए जाने वाले वचनबद्ध कार्यों को समय रहते पूर्ण किया जा सके।

पिथौरागढ़ 23 अगस्त, 2022 सूवि… जिला योजना के अंतर्गत वचनबद्ध कार्यों के संबंध में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ जिला कार्यालय सभागार पिथौरागढ़ में जिला अधिकारी डॉ आशीष चौहान की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभागाध्यक्षों के माध्यम से जनपद में वचनबद्ध कार्यों को पूर्ण करने के लिए जिलाधिकारी के समक्ष बजट की मांग रखी गई। जिस पर विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा अर्थ एवं संख्या अधिकारी को विभागों के माध्यम से रखी गई मांग अंकन करते हुए विभागों को प्रथम किश्त के रूप में दी जाने वाली धनराशि का प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा ताकि विभागों द्वारा किए जाने वाले वचनबद्ध कार्यों को समय रहते पूर्ण किया जा सके। इस दौरान बैठक में परियोजना निदेशक आशीष पुनेठा, परियोजना अधिकारी उरेडा एसएस रावत, अधिशासी अभियंता जल संस्थान आशुतोष उपाध्याय, महाप्रबंधक डेरी राजेश मेहता, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, सहायक जिला पूर्ति अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी आदि अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी,
पिथौरागढ़।

देवभूमि खबर

Related articles