जीर्ण हो चुके बेलनी पुल का तुरंत पुनर्निर्माण किया जाए: प्रदीप थपलियाल

जीर्ण हो चुके बेलनी पुल का तुरंत पुनर्निर्माण किया जाए: प्रदीप थपलियाल
Spread the love

रुद्रप्रयाग । नगर कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत डोभाल के नेतृत्व में बेलनी पुल के निर्माण हेतु जनपद के कांग्रेसजनों ने एक दिवसीय धरना दिया।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उत्तराखंड सरकार से मांग की है कि जीर्ण हो चुके बेलनी पुल का तुरंत पुनर्निर्माण किया जाए। धरना स्थल पर समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी व जखोली ब्लॉक के प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने शीघ्र पुल निर्माण की मांग की।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ईश्वर बिष्ट , जिले के पर्यवेक्षक पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, देवेंद्र झिंक्वांन, गीता झिंक्वांन नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अगस्तमुनि हरीश गुसाईं, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चोपता संपन्न नेगी ब्लॉक अध्यक्ष रुद्रप्रयाग विजय पाल जगवांन, राय सिंह बिष्ट, लक्ष्मण रावत, सूरज नेगी, संतोष रावत, सलमान खुर्शीद, दीपक भंडारी, वीरेंद्र राणा, महावीर सिंह पवार, राजेश थपलियाल ताजवर खत्री आदि कही नेता गण उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles