डिडसारी गाँव रामलीला में राम की धुन पर झूमे ग्रामीण, भाजपा नेता चंदन सिंह रावत भी रहे मौजूद
विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी
उत्तरकाशी।।जनपद में इस समय भारी कड़के ठंड पड़ रही है इसके इतर आजकल जनपद में रामलीलाओं(रामयज्ञ) की धूम है । ग्रामीणों क्षेत्र में वैसे रामलीला का आयोजन रात्रि के समय होता है लेकिन उत्तरकाशी जनपद के भटवाड़ी विकासखंड के डिडसारी में रात्रि के समय जबरदस्त कड़के की ठंड होने के कारण भटवाड़ी प्रखड के इस गाँव में दिन के समय रामलीला का आयोजन हो रहा और क्षेत्र के लोग रामलीला का खूब लुप्त उठा रहे है।भटवाड़ी प्रखड के डिडसारी गावं में पिछले 23 दिसम्बर से रामलीला का दिव्य आयोजन हो रहा है।नए साल पर जगह जगह से ग्रामीण रामलीला देखने पहुँचे थे।रामलीला में बतौर मुख्यातिथि गंगा विचार मंच के संरक्षक और गढ़वाल विकास निगम के निदेशक, भाजपा के वरिष्ठ नेता चंदन सिंह रावत, भी मौजूद रहे।

