श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल कनखल की ओर से निकाली गई पेशवाई का शहर में जगह-जगह किया गया स्वागत

श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल कनखल की ओर से निकाली गई पेशवाई का शहर में जगह-जगह किया गया स्वागत
Spread the love

हरिद्वार ।कुंभ में श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल कनखल की ओर से निकाली गई पेशवाई का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। पेशवाई एक्कड कलां से प्रारंभ होकर ज्वालापुर, शंकर आश्रम, सिंहद्वार, दादूबाग कनखल, शंकराचार्य चौक होते हुए तुलसी चौक पहुंची जहां, मेलाधिकारी श्री दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय गुंज्याल ने श्री पंचायती निर्मल अखाड़े के महंत ज्ञानदेव जी महाराज, पंच प्यारों सहित अन्य साधु-संतों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। साधु-संतों ने मेलाधिकारी को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

देवभूमि खबर

Related articles