डा. धन सिंह रावत के प्रयासों से श्रीनगर को मिली कई निर्माण कार्यो की सौगात

डा. धन सिंह रावत के प्रयासों से श्रीनगर को मिली कई निर्माण कार्यो की सौगात
Spread the love

श्रीनगर।सहकारिता, उच्च शिक्षा, प्रोटोकाल एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धन सिंह रावत के प्रयासों से मुख्यमंत्री शहरी अवस्थापना विकास योजना के तहत श्रीनगर की जनता को लाखों की योजनाओं की सौगात मिली। सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि शहरी विकास विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री शहरी अवस्थापना विकास योजना के तहत श्रीनगर में अवस्थापना से संबंधित कई निर्माण कार्यों को स्वीकृत कर दिया गया है। जिसमें वार्ड संख्या-02 में बेस अस्पताल के पीछे 20 लाख रूपये की लागत के भूमिगत नाला, सड़क और पार्क का निर्माण किया जायेगा। वार्ड संख्या-04 के केवट मोहल्ला में एस.सी.योजना के तहत 2.53 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जायेगा।

डा. रावत ने बताया कि नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-05 में 12.88 लाख की लागत से नागराजा मोहल्ला में प्राचीन हनुमान मंदिर का सौन्दर्यीकरण और 8 लाख की लागत से कन्समर्दिनी माता मंदिर का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा। वहीं वार्ड संख्या-06 में 5.20 लाख की लागत से नैथाना झूला पुल के पास पार्क का निर्माण व सौन्दर्यीकरण इस योजना के अंतर्गत किया जायेगा। वार्ड संख्या-06 में ही एस.सी. योजना के तहत 9.33 लाख की लागत से दीन दयाल पार्क का सौन्दर्यीकरण एवं वार्ड संख्या-07 के अंतर्गत 6.33 लाख की लागत से गणेश बाजार स्थित मंदिर तथा एस.सी. योजना के तहत काली मंदिर का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा।
वहीं 6.46 लाख रूपये से प्रा.वि. नन्दन नगर पालिका जूनियर हाईस्कूल, 3.45 लाख की लागत से प्राथमिक विद्यालय डांग में मरम्मत कार्य किये जायेंगे। वार्ड संख्या-09 में 3.23 लाख से न्यू डांग में विनायक हाॅस्टल में रास्ते का निर्माण, 8 लाख की धनराशि से कमलेश्वर मंदिर के गेट का निर्माण, गढ़वाल विश्वविद्यालय के सामुदायिक भवन के पीछे करीब 17.41 लाख की लागत से पार्क का निर्माण किया जायेगा। वहीं वार्ड संख्या-12 में 15.06 लाख की लागत से डांग में बारातघर बनाया जायेगा।

देवभूमि खबर

Related articles