रुद्रप्रयाग में नगरपालिका ने अनेक स्थानों पर की अलाव की व्यवस्था
रुद्रप्रयाग ।अत्यधिक ठंड के चलते नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद मुख्यालय के अंतर्गत अनेक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा गरीब और बेसहारा व्यक्तियों के रहने हेतु नया बस अड्डा में रैन बसेरा की व्यवस्था भी की गई है।
जिलाधिकारी मनुज गोयल के निर्देश पर नगर पालिका परिषद द्वारा मुख्यालय के केदारनाथ तिराहा, (मकड़ी बाजार) मुख्य बाजार, नया बस अड्डा, कोटेश्वर मंदिर के सामने, संगम स्थल व पुलिस चैकी सहित कुल 6 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। साथ ही शीतलहर के प्रकोप से बचाव हेतु असहाय, बेघर अथवा बेसहारा व्यक्तियों के लिए रहने हेतु नगर पालिका के द्वारा नया बस अड्डा में रैन बसेरा का भी प्रबंध किया गया है। रैन बसेरा में रहने हेतु सुपरवाइजर प्रत्यूष सेमवाल के दूरभाष नंबर 8126466253 पर संपर्क किया जा सकता है।

