एसपी रुद्रप्रयाग ने किए निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के तबादले, जयपाल सिंह नेगी होंगे रुद्रप्रयाग के नए कोतवाल
रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग श्री आयुष अग्रवाल ने निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किये।
अब तक थाना प्रभारी अगस्त्यमुनि का प्रभार देख रहे निरीक्षक श्री जयपाल सिंह नेगी को रुद्रप्रयाग कोतवाली का नया कोतवाल (प्रभारी निरीक्षक) नियुक्त किया गया है। श्री राजीव चौहान जो कि, अब तक प्रभारी साइबर सेल पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग थे, अब अगस्त्यमुनि के नये थानाध्यक्ष होंगे। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के प्रभारी साइबर सैल का कार्य अब प्रभारी डीसीआरबी द्वारा सम्पादित किया जायेगा।इसी प्रकार से जनपद के अन्य तीन उपनिरीक्षकों को भी स्थानान्तरित किया गया है। उपनिरीक्षक श्री प्रवीण कुमार को थाना अगस्त्यमुनि से थाना गुप्तकाशी, उपनिरीक्षक श्री शिव प्रसाद को थाना गुप्तकाशी से थाना ऊखीमठ तथा पुलिस लाइन में नियुक्त उपनिरीक्षक श्री सुरेश कुमार को कोतवाली सोनप्रयाग स्थानान्तरित किया गया है।आज स्थानान्तरित किये गये सभी निरीक्षक/उपनिरीक्षकगणों को तत्काल नवनियुक्ति पर आगमन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

