HTML tutorial
HTML tutorial

नैनीताल विधायक संजीव के प्रयास से सोलर लाइट से जगमग होंगे क्षेत्र

नैनीताल विधायक संजीव के प्रयास से सोलर लाइट से जगमग होंगे क्षेत्र
Spread the love

ललित जोशी,नैनीताल*

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल के समीपस्थ क्षेत्रों, नारायण नगर, पिटरिया, घोड़ा स्टैंड बारापत्थर ,आदि विभिन्न स्थानों पर दिन ढलने के बाद, अंधेरे में क्षेत्रवासियों का आना जाना एक बड़ी समस्या थी।
स्थानीय लोग इस कारण कई बार गिरने से चोटिल भी हो चुके थे। यहाँ बता दें इन क्षेत्रों में गुलदार सहित जंगली जानवरो की आवाजाही भी कई बार देखी जा चुकी है।
इसके अलावा अंधेरा यूं भी असामाजिक तत्वों के लिए बड़ा मुफीद रहता है। जिस कारण ऐसे तत्व रात्रि में ज्यादा सक्रिय होते हैं। अब क्षेत्रीय विधायक, संजीव आर्य के प्रयासों से समीपस्थ 20 से 25 ऐसे स्थान सोलर लाइटों की रोशनी से जगमगा उठे हैं।उक्त जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी अशोक तिवारी ने दी। उन्होंने कहा अब लोगों को कठिनाइयों से निजात मिली है।
सोलर लाइटों से रोशन इन रास्तों पर क्षेत्र वासी अब अधिक आसानी व सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य के प्रति लोगों के आभार जताने से पहले इन राहगीरों की दुआ पहुंच रही हैं । हर जगह विधायक संजीव की वाह वाह हो रही है ।लोगों ने धन्यवाद भी दिया है।

देवभूमि खबर

Related articles