HTML tutorial
HTML tutorial

शराब पीने से सात लोगों की मौत, एसएसपी ने प्रभारी थाना समेत तीन कॉन्स्टेबल को किया निलंबित

शराब पीने से सात लोगों की मौत, एसएसपी ने प्रभारी थाना समेत तीन कॉन्स्टेबल को किया निलंबित
Spread the love

हरिद्वार।पथरी क्षेत्रान्तर्गत फूलगढ़ और शिवगढ़ में शराब पीने से वृहस्पतवार,शुक्रवार को तीन और शनिवार को चार कुल सात ग्रामीण की मौत पर जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रियल जांच और एसएसपी ने क्षेत्र के थानाध्यक्ष समेत तीन कांस्टेबल को निलंबित करते हुए एसआईटी जांच के निर्देश दिए हैं।

विगत कई दिनों से अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई करने के बावजूद भी एक ही दिन में कुछ व्यक्तियों की संदिग्ध मृत्यु होने, जिसमें अवैध शराब की भूमिका पाए जाने आदि के कारण जिला कप्तान डाॅ0 योगेंद्र सिंह रावत ने कड़ा एक्शन लेते हुए प्रभारी थाना समेत तीन कॉन्स्टेबल को निलंबित करने के साथ-साथ प्रकरण में तेजतर्रार एएसपी रेखा यादव (आईपीएस )के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है जिसमें तीन सदस्य होंगे।-

देवभूमि खबर

Related articles