HTML tutorial
HTML tutorial

उक्रांद को मिला उत्तराखंड समानता पार्टी का पूर्ण समर्थन

Spread the love

देहरादून।विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तराखंड जनता भाजपा कांग्रेस और दिल्ली से संचालित पार्टीयों से परेशान होकर एक मात्र क्षेत्रीय पार्टी उत्तराखंड क्रान्ति दल की ओर उन्मुख होती दिखाई दे रही है।

पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता विजय कुमार बौड़ाई ने बताया कि इस बार पूरे प्रदेश की जनता ने यूकेडी को चुनने का मन बना दिया है। अब कई संगठन और क्षेत्रीय दल भी यूकेडी के साथ मिलकर दिल्ली से संचालित दलों को सत्ता से बाहर करना चाहते हैं। इसी के मध्यनजर उत्तराखंड समानता पार्टी ने पूरे प्रदेश में उत्तराखंड क्रांति दल को समर्थन दिया है और उक्रांद प्रत्यशियों को जिताने के लिये उत्तराखंड समानता पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में कार्य करेंगे। उक्रांद के केन्द्रीय अध्यक्ष काशीसिंह ऐरी और उत्तराखंड समानता पार्टी के संयोजक एल पी रतूड़ी तथा अन्य नेताओं की बीच व्यापक सहमति बनी है तथा इन चुनावों और उसके बाद भी दोनों दल उत्तराखंड के विकास के लिये साथ साथ कार्य करेंगे। दोनो दल उत्तराखंड में सख्त भूक़ानून, लोकायुक्त के गठन ,पुरानी पेंशन बहाली,गोल्डन कार्ड की कमियों को दूर करने ,वेरोजगारी दूर करने के उपायों को करने तथा मूल निवास जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक साथ मिलकर उत्तराखंड के विकास में सहयोगी बनेंगे।

प्रवक्ता विजय बौड़ाई ने बताया कि चूंकि उत्तराखंड समानता पार्टी चुनाव नही लड़ रही है और अब दोनो दलों के नेताओं के बीच बनी सहमति के बाद प्रदेश भर में उत्तराखंड समानता पार्टी के सभी कार्यकर्ता उक्रांद प्रत्यशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। उत्तराखंड में उत्तराखंड समानता पार्टी द्वारा उक्रांद को समर्थन दिये जाने से उक्रांद प्रत्यशियों को बहुत मदद मिलेगी तथा मत विभाजन भी रोका जा सकेगा।

देवभूमि खबर

Related articles