आरोपियों के खिलाफ पुलिस नहीं कर रही थी कार्रवाई, गैंगरेप पीड़िता ने की आत्महत्या
कानपुर ।पुलिसिया लापरवाही एक किशोरी की जान पर भारी पड़ गई। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से परेशान गैंगरेप पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि मामला दर्ज होने के 13 दिन बाद भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। आरोपी के घर के लोग पीड़िता पर कमेंट कर रहे थे। इसी बात से परेशान होकर किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
किशोरी की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा देखने को मिला। उन्होंने उसके शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। घटना रायपुरवा थाना क्षेत्र की है। जहां रहने वाली किशोरी ने 27 जुलाई को मोहल्ले में रहने वाले तीन युवकों और एक महिला पर रेप का मामला दर्ज कराया था।
लिखित शिकायत में उसने घर की छत से असलहा लगा उसे उठ ले जाने और घर में बेहोश कर गैंग रेप की बात कही थी। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। जिसके चलते आरोपियों के परिजन किशोरी पर कमेंट करते थे। जिससे परेशान होकर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

