हेरिटेज घोषित होंगे 100 वर्ष से अधिक पुराने पेड़, काटना होगा प्रतिबंधित: योगी
लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज वृक्ष महाकुंभ में घोषणा की है कि 100 वर्ष से अधिक पुराने पेड़ हेरिटेज घोषित होंगे और ऐसे पेड़ों को काटना प्रतिबंधित होगा. उन्होंने कहा कि, “प्रयागराज किले के अंदर अक्षयवट हजारों वर्ष पुराना है. बाराबंकी में पांच हजार साल पुराना कल्पवृक्ष है. देशी आम के पेड़ों को कटने न दें, हम अपनी पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण दें. योगी ने आगे कहा कि अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. वन है तो जल है. जल नहीं रहेगा तो प्रयागराज का महत्व ही नहीं रहेगा. जल है तो कल है, इसलिए पौधरोपण जरूरी है.।

