HTML tutorial
HTML tutorial

कांग्रेस चाहती है देशद्रोहियों को मिले खुली छूट :मोदी

Spread the love

फतेहाबाद।प्रधानमंत्री मोदी ने फतेहाबाद रैली में कहा कि कांग्रेस चाहती है कि देशद्रा‍ेहियों को खुली छूट मिले।1984 में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित सिख परिवारों और उनके बच्चों की हत्या की गई। 34 साल तक दर्जन भर आयोग बने, पर सिखों को इंसाफ नहीं मिला। मैंने न्याय दिलाने का वादा किया था और वह आज पूरा हो रहा है। सिख दंगों में जिस पर सवाल उठे, उसे मध्यप्रदेश का सीएम कांग्रेस ने बना दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों की असलियत सामने आ चुकी है। ये लोग सेना, सैनिकों और सेनाध्‍यक्षों पर भी गलत बातें बोलते हैं। कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों के साथ वन रैंक वन पेंशन के नाम पर धोखा दिया। कांग्रेस ने इसके लिए महज 500 करोड़ रुपये देने का वादा किया था। हमारी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन के लिए 35000 करोड़ रुपये दिए हैं।

उन्‍होंने कहा कि 70 साल में देश के वीर शहीद जवानों का मेमोरियल नहीं बना था। हमने यह काम किया। इन लोगों ने हर चौ‍क-चौराहों पर अपने परिवार के लोगों की मूर्तियां तो बना लिया, लेकिन इनको शहीदों के स्‍मारक की याद नहीं आया। क्या कोई भी राष्ट्र अपनी रक्षा को मजबूत किए बिना विश्व शक्ति बन सकता है?

देवभूमि खबर

Related articles