किठौर में अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़े जाने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

Spread the love

मेरठ ।कस्बा किठौर अवैध असलहे बनाने का सालों से अड्डा बना हुआ है। यहां के हथियार सप्लायरों के तार आईएसआईएस तक जुड़े हैं। इनपुट के आधार पर एनआईए और एटीएस ने अभियान चलाकर यहां से कई संदिग्ध पकड़े थे। इसके बावजूद पुलिस गंभीर नहीं है।

शुक्रवार को फिर किठौर में अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़े जाने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। किठौर के शाहजहांपुर में अवैध असलहे बना रहे चार आरोपियों को सर्विलांस टीम ने गिरफ्तार किया है।

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर किठौर में अवैध हथियार बनाने वालों पर पुलिस शिकंजा क्यों नहीं कस पाई, जबकि यहां के हथियार सप्लायरों का कनेक्शन आईएसआईएस से जुड़ा होना बताया गया था।इसको लेकर एनआईए और एटीएस ने जनवरी 2017 में जांच की थी। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके से तीन संदिग्ध नईम, सुहेल और मतलूब की गिरफ्तारी भी की थी।

देवभूमि खबर

Related articles