मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक स्व.श्री गोपाल सिंह रावत को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक स्व.श्री गोपाल सिंह रावत को दी श्रद्धांजलि
Spread the love

उत्तरकाशी प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत पूर्व विधायक स्व.श्री गोपाल सिंह रावत की तेरहवीं में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री के साथ जनपद प्रभारी मंत्री श्री गणेश जोशी,प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक भी स्व.गोपाल सिंह रावत जी के आवास पर तेरहवीं में सम्मिलित होने जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी पहुंचे।
   

मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री गणेश जोशी व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री मदन कौशिक ने स्वर्गीय पूर्व विधायक गोपाल सिंह रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि दी। तथा शोकाकुल परिवार को सात्वंना दी। 
       इस दौरान जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित,पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा,राष्ट्रीय मंत्री डॉ स्वराज विद्वान,जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान,विजयपाल मखलोगा, पवन नोटियाल,सुधा गुप्ता,रावल हरीश सेमवाल,विष्णुपाल रावत,पूनम रमोला,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles