शहर में गन्दा पानी आने की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने जल संस्थान के महाप्रबंधक से की मुलाकात

शहर में गन्दा पानी आने की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने जल संस्थान के महाप्रबंधक से की मुलाकात
Spread the love

देहरादून।शहर के कई इलाकों में गंदे पानी की समस्या से जनता को हो रही परेशानी को लेकर बुधवार को कांग्रेस में अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार और कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने जल संस्थान के महाप्रबंधक से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन देकर शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि आराघर बलवीर रोड , संजय कालोनी, राजेश रावत कॉलोनी, पुरन बस्ती भाग दो, मिशन स्कूल नाला, आर्य नगर, डी.एल रोड, न्यू रोड आदि क्षेत्रों में स्मार्ट सिटी कार्य के दौरान की गयी खुदाई के कारण दिक्कत बनी है। टूटी हुई नाली,नालों व सीवरेज के पाइपों को रिपेयर नहीं किया गया। जिससे अब पीने के पानी में सीवर आ रहा है। जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ती जा रही है।जो कि इस कोरोना काल मे घातक हो सकती है। कहा कि इन समस्याओं को लेकर कई बार क्षेत्रीय जनता ने शिकायत भी की है परंतु आज तक ना ही जल संस्थान और ना ही अन्य किसी विभाग ने इसे ठीक करवाया। जिस कारण अब क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि मच्छी बाजारी व अन्य कई क्षेत्रों में पेयजल की समस्याएं दिन- प्रतिदिन बढ़ती जा रही है तथा पानी की किल्लत के कारण क्षेत्रीय जनता को पेयजल के अभाव मे रहना पढ़ रहा है।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने जल संस्थान के महाप्रबंधक को बताया कि खुदबुड़ा, बल्लूपुर वन विहार, आरकेडिया आदि जगह में पानी की समस्या बनी हुई है। लोग परेशान हैं। लोगों की शिकायतों का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मांग करी कि इन इलाकों में जल्द से जल्द पानी की समस्या का समाधान किया जाए।इसके अलावा लालचंद शर्मा ने बताया कि डांडा लखोड़ स्थित डिफेंस कॉलोनी में भी पानी की समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। उन्होंने नेहरू कॉलोनी में एक ट्यूबवेल का मसला भी उठाया। कहा कि जल्द से जल्द टूटे हुए पाइपों व नाली – नालों को ठीक किया जाए और गंदे पानी की समस्या दूर की जाए। अन्यथा हमे जनता के साथ धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष विजय गुप्ता, भूपेंद्र नेगी, जगमोहन सिंह रावत, मनीष ,लक्ष्मी कुडियाल, राहुल रॉबिन पंवार, पार्षदअमित भंडारी नरेंद्र कुडियाल, मंजू तोमर, राम सिंह बिष्ट, अनिल रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles