बिहार और झारखंड में आए भूकंप के झटके

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।बिहार और झारखंड में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। झटके महसूस होने के बाद लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल गए। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार बिहार के बांका के कुछ क्षेत्रों में दो से तीन सेकेंड के लिए भूकंप के झटके महसूस हुए।

झारखंड के धनबाद में भी झटके महसूस हुए। इसके अलावा निकोबार द्वीप पर आज सुबह सात बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिचटर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 आंकी गई।

देवभूमि खबर

Related articles